Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अगर नहीं टिकता है पैसा तो आज ही बदल लें अपनी तिजोरी की दिशा, घर में होगा धन का आगमन


कई बार लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन उनके घर में ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिक पाता है। महीने के आखिर तक सब पैसे खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं पैसों का खर्चा भी अचानक बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज ही इन वास्तु उपायों को जरूर आजमाएं। वास्तु शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अगर आप कर लेते हैं तो आपकी धन संबंधी दिक्कतें तुरंत दूर हो जाएगी। तो आइए जानते हैं कि घर में तिजोरी या गुल्लक किस दिशा में रखें जिससे आपके घर में धन का आगमन हो।

अगर घर में तिजोरी की दिशा सही नहीं होती है तो पैसों से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी या गुल्लक को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से घर में धन का आगमन होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से घर में पैसा टिकता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी तिजोरी रखना लाभदायक होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
  • तिजोरी के पास या उसके ठीक नीचे कभी भी जूते-चप्पल, झाड़ू या डस्टबिन न रखें।
  • शौचालय के सामने या पीछे कभी भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। वरना आपके घर में पैसा रुकेगा नहीं।
  • तिजोरी का मुंह कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।
  • तिजोरी के ऊपर या आसपास धूल-मिट्टी या मकड़ी के जाले न लगने दें। तिजोरी के आसपास वाली जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
  • वास्तु के अनुसार सीढ़ियों के नीचे भी कभी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। यहां तिजोरी रखने से धन आने में बाधा आती है।
  • इसके अलावा अंधेरी जगह पर भी तिजोरी न रखें। तिजोरी को हमेशा साफ, व्यवस्थित और रोशनी वाले स्थान पर रखना अच्छा माना जाता है।
  • तिजोरी गलती से भी दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं बनवानी चाहिए।
  • पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में भी तिजोरी नहीं बनवानी चाहिए।
  • उत्तर दिशा में अगर तिजोरी रख रहे हैं तो उसका पिछला हिस्सा दक्षिण दीवार से सटा हो और दरवाजा उत्तर दिशा में ही खुले। तभी आपको लाभ मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |