Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉफ में हो सकता है बदलाव


टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉफ में आने वाले वक्त में कुछ बड़े और अहम बदलाव नजर आ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। इस बीच पता चला है कि असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएशेट टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने बीसीसीआई को भी इस बारे में बता दिया है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हो सकता है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद वे पदमुक्त होकर वापस लौट जाएं।

भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। हाल ही में टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। जिसमें टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएशेट अब अपना पद छोड़ना चाहते हैं। क्रिक​बज की एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रायन टेन डोएशेट ने बीसीसीआई को इस बारे में बता दिया है। अगर वहां से हरी झंडी मिली तो वे जल्द ही टीम का साथ छोड़कर चले जाएंगे। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। हो सकता है कि ये उनका टीम के साथ आखिरी दिन हो।

इस बीच रिपोर्ट में कहा गया है कि उनको काम को लेकर किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने ये फैसला पारिवारिक कारणों से लिया है। उनका परिवार लंदन में रहता है। इसमें पत्नी और तीन बेटे हैं, वे उनके साथ समय बिताना चाहते हैं। पता चला है कि उनकी विदाई हो जाएगी। हालांकि खबर है कि टीम के हेड कोच उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि वे अब रुकें।

टेन डोएशेट पिछले करीब दो साल से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान जहां भारतीय टीम ने कई मुकाबले और टूर्नामेंट जीते, वहीं हार का घूंट भी पीना पड़ा है। इस दौरान टेन डोएशेट ने अपने कॉन्ट्रेक्ट का शुरुआती वक्त पूरा कर लिया है। टेन डोएशेट भले ही असिस्टेंट कोच की भूमिका में नजर आए हो, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया की फील्डिंग पर काफी काम किया है। देखना होगा कि बीसीसीआई इस पूरे मामले पर आने वाले दिनों में क्या फैसला करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |