Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुर: माज सेवी आभा सिंह ने दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को प्रेशर कुकर किये वितरण


चांदपुर। आभा फाउंडेशन ने जनसेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी मिसाल कायम की। चांदपुर विधानसभा के फीना कस्बे में आयोजित भव्य कुकर वितरण कार्यक्रम में पंजीकरण के आधार पर 1000 विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को निःशुल्क प्रेशर कुकर वितरित किए गए। क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  चंदन चैहान  ने आभा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रयासों को सराहनीय बताया। वहीं धामपुर विधायक अशोक राणा ने भी फाउंडेशन की जमकर तारीफ की और कहा कि जरूरतमंदों तक सीधे सहायता पहुंचाने के ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह के नेतृत्व में संस्था लगातार जरूरतमंदों की सेवा में कार्य कर रही है। फाउंडेशन द्वारा अब तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा एवं दवा वितरण, बेटियों को साइकिल वितरण, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, रजाई वितरण, सामूहिक विवाह तथा विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं की सहायता जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा चुके हैं।

आभा सिंह ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक वास्तविक सहायता पहुंचाना है और जनसेवा की यह मुहिम आने वाले समय में और बड़े स्तर पर जारी रहेगी।

कार्यक्रम में फौजी अरविंद लाम्बा, वीरेंद्र सिंह, वीर सिंह, हनी तोमर, अजीत सिंह, धर्मपाल सिंह, दयावीर प्रजापति, आशीष, ओमपाल कश्यप, संजीव राठी, विजयपाल सिंह, यशवीर एडवोकेट, यशपाल सिंह, मुनीश कुमार (समाजसेवी), गौरव, यशवीर चैहान एवं राजेश खन्ना सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह के परिवार की भी विशेष सहभागिता रही। उनके पुत्र आदित्य राज सिंह, पुत्रवधू रिया सिंह एवं पुत्री वसुंधरा राज ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर फाउंडेशन के सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता की।

1000 विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं के चेहरों पर खुशी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम बाबरपुर निवासी फौजी अरविंद लांबा रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |