Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान प्रारंभ


गौरीगंज/अमेठी।संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद अमेठी में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 जुलाई 2026 को संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी में विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न हुआ। पूजन उपरांत भारतीय जनता पार्टी अमेठी का कलश जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अरुण मिश्रा राजा द्वारा प्राप्त किया गया। काशी से प्रस्थान कर यह पावन कलश शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को जनपद अमेठी की सीमा स्थित साधन चैराहा, मुंशीगंज पहुँचा, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी के सभी 19 मंडलों में कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में न्यूनतम पाँच स्थानों पर कलश पूजन एवं समरसता संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास जी के समता, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम 02 से 25 अगस्त 2026 तक जनपद के सभी 19 मंडलों में निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जन-जागरण का कार्य किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |