Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: नाली न बनने से सड़क पर लगा रहता है जलभराव, ग्रामीण परेशान


सुल्तानपुर । ग्राम सभा बनी में दफिले के घर से भगवत लाल अग्रहरि के घर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली न होने के कारण हर बारिश में पानी भर जाता है। जलभराव की वजह से सड़क जगह-जगह से टूट-फूट गई है और आवागमन मुश्किल हो गया है। 

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार तत्कालीन प्रधान इंदल गौतम और ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत की गई, लेकिन लापरवाही के चलते सक्षम अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया - ऋष्कीचड़ और गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। मच्छर बढ़ने से बीमारियां फैलने का डर भी बना रहता है। खेतों पर जाने वाले किसान और दूध, सब्जी लेकर मंडी जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेकर इस मार्ग पर तत्काल नाली निर्माण कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |