मिर्जापुर: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ खोला गया
July 30, 2026
राजगढ़/मिर्जापुर। महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार गांव स्थित पटेल नगर बाजार में गुरुवार को एक नया पिंक बूथ खोला गया। शासन की मंशा के अनुरूप और पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक के निर्देशन में स्थापित किए गए। इस बूथ का मुख्य ध्येय ग्रामीण एवं बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। इस पिंक बूथ पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जिससे स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को अपनी समस्याएं या शिकायतें बिना किसी झिझक के दर्ज कराने में आसानी होगी।पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस पहल से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसेगी और आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
