- पुलिस ने वांछित आरोपी और बाल अपचारी को दबोचकर न्यायालय में किया पेश
पीलीभीत। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजरौला कलाँ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गजरौला कलाँ पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने 29 जुलाई को बिठौरा कलाँ पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम मुडैला कलाँ निवासी रूबी देवी की तहरीर पर थाना गजरौला कलाँ में मुकदमा अपराध संख्या 210ध्2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएँ 11ध्12 भी शामिल की गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम मुडैला कलाँ निवासी अमर पुत्र स्वर्गीय वीरपाल तथा उसी गांव का बाल अपचारी आशीष कुमार पुत्र श्रीकृष्ण शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस पूरी कार्रवाई में थाना गजरौला कलाँ के थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल चमन तथा आरक्षी अमित कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
