Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः किसान दिवस! किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, त्वरित निस्तारण के निर्देश


अमेठी। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसान दिवस के दौरान किसानों ने कृषि एवं सिंचाई से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। किसान प्रतिनिधियों ने फार्मर रजिस्ट्री के बिना उर्वरकों की उपलब्धता में आने वाली कठिनाइयों तथा खतौनी मिसमैच के कारण कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाने की समस्या उठाई। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने की शिकायत भी की गई। किसान त्रिवेनी प्रसाद पाण्डेय ने टिकरिया माइनर में टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या से अवगत कराया, जबकि किसान राकेश कुमार मिश्रा ने बेलखौर माइनर की गहराई बढ़ाए जाने के कारण कुलाबों तक पानी न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है तथा किसान दिवस का उद्देश्य किसानों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |