शाहबाद। शाहबाद नगर के मैन मार्केट में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पैसों के लेनदेन को लेकर एक सर्राफा कारोबारी और महिला ग्राहकों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले का निबटारा कराया।
कोतवाल रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली आए थे। उन्होंने बताया कि सर्राफा कारोबारी को ग्राहक को 4 तारीख को पैसे वापस करने थे, लेकिन ग्राहक तय समय से पहले ही पैसे लेने के लिए कारोबारी की दुकान पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़ गया। कोतवाल ने बताया कि सर्राफा कारोबारी वायदे के अनुसार 4 तारीख को ग्राहक को पैसे वापस करेंगे तथा दोनों पक्षों के बीच अब कोई विवाद नहीं है।
.jpg)