भारत बानाम इंग्लैंड सीरीज के बाद बीसीसीआई बड़ा एक्शन! श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
July 10, 2026
लगभग 4 महीने पहले भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना था. अब वही टीम एक जीत दर्ज करने के लिए भी तरस रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर BCCI कड़ा एक्शन ले सकता है. दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करने वाला है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि बोर्ड टी20 टीम के परफॉरमेंस को लेकर चिंतित है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारी. उसके बाद इंग्लैंड के साथ सीरीज में 4 मैचों के बाद 0-3 से पिछड़ रही है. यह प्रदर्शन इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि यूके टूर से पहले भारतीय टीम लगातार 16 टी20 सीरीज जीतकर आ रही थी.
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ शब्दों में कहा कि बोर्ड टीम के प्रदर्शन को लेकर चिंतित है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड सीरीज के बाद कोच और कप्तान के साथ बैठकर प्रदर्शन का रिव्यू किया जाएगा. यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि दिक्कत कहां आ रही है और क्या सुधार लाए जा सकते हैं.
गौतम गंभीर की स्थिति सवालों के घेरे में है, वहीं बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड देखा जा सकता है. अय्यर, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह लेकर टी20 टीम के नए कप्तान बने हैं. दूसरी ओर ने उपकप्तान बनाए गए तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है. तिलक पिछली 6 टी20 पारियों में चार बार 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं.
श्रेयस अय्यर का कप्तानी करियर यूके टूर से ही शुरू हुआ है. पहले टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से धूल चटाई. यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार था जब आयरलैंड ने भारत से कोई सीरीज जीती हो. उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 4 मैचों के बाद टीम इंडिया 0-3 से पिछड़ रही है.
