Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः मत्स्य पालन योजनाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब पांच अगस्त तक मिलेगा मौका! मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


बलिया। मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के लिए राहत की खबर है। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 5 अगस्त 2026 कर दी है। इससे अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, एरेशन सिस्टम स्थापना, निषादराज बोट सब्सिडी, मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य सशक्तिकरण योजना, नए तालाब निर्माण, मोती संवर्धन तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में निरस्त हुए थे या प्रतीक्षारत हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बनकटा स्थित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |