बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमित राज्य कर्मचारियों के लिए आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह चयन 13 अगस्त को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि खेल निदेशालय द्वारा संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मंडलीय चयन 18 एवं 19 अगस्त को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में होगा।
चयन ट्रायल्स में टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, योगासन, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, शतरंज, कैरम सहित 20 से अधिक खेल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि केवल उत्तर प्रदेश सरकार के नियमित राज्य कर्मचारी ही इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को विभागीय कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र तथा मानव सम्पदा आईडी की प्रति जिला खेल कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
.jpg)