Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः दिव्यांगजनों के लिए बड़ी पहल, 4 अगस्त को बलिया में लगेगा मोबाइल कोर्ट! प्रमाण पत्र, योजनाओं और शिकायतों का मौके पर होगा समाधान, जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील


बलिया। दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 अगस्त को विकास भवन सभागार में विशेष मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र, योजनाओं का लाभ तथा अन्य विभागीय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को जागरूक करना, उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

जिला प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे विकास भवन सभागार पहुंचें। लाभार्थियों को अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे, ताकि शिकायतों का तत्काल और प्रभावी समाधान किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |