Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: हलियापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटपाथों से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू


सुल्तानपुर/हलियापुर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल राहगीरों के फुटपाथों पर काबिज दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान आज सुबह शुरू हो गया।एनएचएआई (छंजपवदंस भ्पहीूंले ।नजीवतपजल व िप्दकपं) की टीम ने गुरुवार सुबह 10 बजे हलियापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। दुकानदारों ने फुटपाथों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था। कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर अवैध रूप से टीन शेड लगाकर पक्के निर्माण भी कर लिए थे, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।यह कार्रवाई हलियापुर निवासी इंद्र बहादुर सिंह की शिकायत पर शुरू हुई है। शिकायत मिलने के बाद एनएचएआई के उच्च अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए थे। एक दिन पहले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए सार्वजनिक अनाउंसमेंट भी करवाया गया था।चार चरणों में होगी कार्रवाईअभियान के पहले चरण में वर्तमान में किए गए अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। दूसरे चरण में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। तीसरे चरण में पुनः अनाउंसमेंट किया जाएगा और चैथे चरण में तोड़फोड़ दस्ते द्वारा टीन शेड व अन्य अवैध पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमणमुक्त सड़क बनाने का यह अभियान सख्ती से चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |