Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का श्समरसता संकल्प अभियानश् प्रारंभ, 20 फरवरी तक होंगे देशव्यापी कार्यक्रम


रुद्रपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी श्समरसता संकल्प अभियानश् का शुभारंभ किया गया है। अभियान के तहत 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चरणबद्ध रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने दी।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका श्बेगमपुराश् का दर्शन एक ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, शोषण अथवा अन्याय न हो।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान की शुरुआत गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न गुरु रविदास मंदिरों में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, भंडारे तथा संतों के सम्मान के साथ की गई।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर तक श्कलश वंदन अभियानश् चलाया जाएगा। वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली, गोवर्धनपुर से 131 पवित्र कलश देशभर के विभिन्न राज्यों के लिए रवाना किए गए हैं। उत्तराखंड पहुंचने वाले कलश का जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा तथा नगरों, बस्तियों और गुरु रविदास मंदिरों में कलश पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का उपयोग निर्माणाधीन गुरु रविदास मंदिरों में किए जाने का आग्रह मंदिर समितियों से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 31 अगस्त तक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संतों, महापुरुषों एवं समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके उपरांत 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सचखंड बल्लां (जालंधर) से गुरु रविदास जी की प्रतिमा के साथ राष्ट्रीय यात्रा निकाली जाएगी, जो वाराणसी स्थित श्री गोवर्धनपुर तक पहुंचेगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अनेक राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गुरु रविदास जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कमल जिंदल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समानता और छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुरु रविदास जी के संदेश को पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को और अधिक सशक्त करेगा।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कार्यक्रम सह-संयोजक राजेश कोली, विपिन सिंह गेहलोत, मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चैधरी, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा तथा अंकित कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |