Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आइकॉनिक भारत नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. आनंद प्रकाश


कुंडा/प्रतापगढ़। क्षेत्र के ब्रह्मरौली गांव निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आनंद प्रकाश को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित श्आइकॉनिक भारत नेशनल अवॉर्डश् से सम्मानित किया गया।

डॉ. आनंद प्रकाश शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वह अपनी टीम के सहयोग से पिछले कई वर्षों से स्लम क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था सर्वशिक्षा अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ. आनंद प्रकाश को इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं सामाजिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आनंद प्रकाश ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपने पैतृक गांव ब्रह्मरौली में भी जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से जुड़ी एक नई पहल शुरू करने की योजना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |