Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मीडिएशन सेन्टर का सराहनीय प्रयास, दो परिवार टूटने से बचाया, कराया समझौता, दोनों की हुई विदाई


प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के अध्यक्षध्जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय के आदेशानुसार चल रहे मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिविल जज सी डिध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी के निर्देशन में आज मध्यस्थता केन्द्र सिविल कोर्ट से विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेटध्मीडिएटर ने आपसी सुलह समझौता से पति पत्नी के दो जोड़ों की विदाई कराकर विवाद को समाप्त कराया और दो परिवार को टूटने से बचा लिया। ज्ञात हो कि परवीता व लालजी तिवारी  (पति पत्नी) के बीच कई वर्षों से चल रहे विवाद में आज दोनों पक्ष ने आपसी विवाद और मतभेद को समाप्त करते हुए साथ साथ रहने का निर्णय ले लिया। दोनों के संसर्ग से दो पुत्रीयां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। इसी प्रकार एक अन्य दूसरे वैवाहिक विवाद में पति विनोद कुमार और पत्नी भावना देवी के बीच वैचारिक विवाद और मतभेद चल रहे थे जिसके कारण दोनों के बीच प्री लिटीगेशन वाद विचाराधीन था। मध्यस्थता केन्द्र में आज विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर के द्वारा दोनों पक्ष को समझाया गया जिस पर दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से साथ साथ रहने और वैवाहिक सम्बन्ध बनाए रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर राम प्रकाश ओझा एडवोकेट, गजेंन्द्र कुमार ओझा एडवोकेट, उदरेज कुमार यादव एडवोकेट, अनिल कुमार उपाध्याय एडवोकेट मीडिएटर, गौरव कुमार मिश्रा  एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |