प्रतापगढः दुष्कर्म व अपहरण के दो वांछित धराये, गए जेल
July 15, 2026
प्रतापगढ़। जिले में कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं अपहरण के अलग अलग मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के उप निरीक्षक रामनरेश ने बुधवार को पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान दुष्कर्म के मुकदमे के वांछित शिवम मिश्र पुत्र राजकुमार मिश्र निवासी जनवामऊ लोहारन का पुरवा को महिमापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। वहीं उप निरीक्षक दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान अपहरण के वांछित जलेसरगंज निवासी शिवांशु उर्फ अंश पुत्र बेनी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत पीड़िता की बरामदगी की है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियो को पुलिस ने जेल भेज दिया।
.jpg)