Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः स्कूल चलो अभियान को मिली रफ्तार, निकली जागरूकता बाइक रैली


अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड भादर में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भादर ने हरी झंडी दिखाकर किया।बाइक रैली भादर से शुरू होकर मवैया, ढेमा, छीड़ा, त्रिशुंडी, रामगंज, दुर्गापुर और पीपरपुर होते हुए नगरडीह पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लोगों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अपने बच्चों का समय से विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने दें तथा समय पर विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उसकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।रैली के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |