अमेठी। श्रावण मास कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र अमेठी अंतर्गत स्थित श्री मुकुट नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, ड्यूटी प्वाइंट तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया । उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें । पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता एवं संदिग्ध व्यक्तियोंध्वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए । सभी लोगों से सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन एवं जलाभिषेक करने की अपील की तथा जनपदवासियों को श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं ।
अमेठीः श्रावण मास कांवड़ यात्रा! एसपी ने श्री मुकुट नाथ मंदिर का किया निरीक्षण
July 30, 2026