भेटुआ/अमेठी। अमेठी-धम्मौर राजमार्ग पर श्री का पुरवा स्थित पानी की टंकी के पास गुरुवार को कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया गया कि दोनों युवक सुलतानपुर जिला कारागार में निरुद्ध एक परिजन से मिलने जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेटुआ पहुंचाया। घायलों में एक की पहचान रोहित तिवारी निवासी ग्राम डेहरा, थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय असैदापुर, गौरीगंज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
अमेठीः अनियंत्रित हुई बाइक, दो घायल
July 30, 2026

.jpg)