Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शादी के 8 महीने बाद ही युवती ने कर ली आत्महत्या! कहा-सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, अब और सहन नहीं होता


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नवविवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। युवती की 08 महीने पहले शादी हुई थी। दोनों ने सात फेरे लिये, जीने मरने की कसमें खाई और शादी के महज 8 महीने में ही युवती ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना से पहले नवविवाहिता ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि "सॉरी मम्मी मै ऐसे जा रही हूं लेकिन अब और सहन नहीं होता।" और उसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अब इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।

भारत के विभिन्न राज्यों में आत्महत्या के चौंकाने वाले मामले देखने को मिलते रहते हैं। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में आठ महीने पहले शादी के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति, सास और ननद पर लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सूत्रों के अनुसार सौरभ खत्री सरकारी कर्मचारी है। सृष्टि स्वयं भी सरकारी शिक्षिका थीं। मृतका की मां सीमा कंडारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, उसे "मनहूस" कहकर अपमानित किया जाता था और परिवार में होने वाली हर अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था।

परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को जब सृष्टि से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने एक परिचित को उसके घर भेजा। वहां से उन्हें बताया गया कि सृष्टि की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद जब परिवार श्रीनगर से देहरादून पहुंचा तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है।

मृतका की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की मौत की सूचना तक उन्हें नहीं दी। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो जवाब मिला कि वे इतने व्यस्त थे कि फोन नहीं कर सके। परिवार का कहना है कि यदि यह आत्महत्या का मामला था तो उन्हें तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई। मां ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के करीब तीन महीने बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद किसी पंडित की सलाह पर ससुराल वालों ने यह मान लिया कि बहू के घर आने के बाद ही अनिष्ट शुरू हुआ है। तभी से सृष्टि को लगातार "मनहूस" कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना से तीन दिन पहले सृष्टि के ससुर का निधन हुआ था, जिसके बाद उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया।

इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए डोईवाला पुलिस ने मृतका के पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की मां का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसकी जान गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है और हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन जारी है। इस मामले को लेकर देहरादून सीओ वंदना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |