Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कलबुर्गी में सुबह 4:30 बजे सेंट्रल जेल से भाग गए 3 कैदी! अधिकारियों पर गिरी गाज


कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल में बंद तीन कैदी मंगलवार तड़के 4:30 बजे जेल से भाग गए। इसके बाद, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जांच पूरी होने तक जेल के आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। भागने वाले कैदियों में बसवकल्याण तालुक के इस्लामपुर गांव का मस्तान, औराद तालुक के संतपुर गांव का संतोष बसप्पा और बीदर तालुक के बकचौडी गांव का सागर भीमराया शामिल हैं। वे अलग-अलग अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे थे। मस्तान और संतोष को पॉक्सो एक्ट के तहत अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया था, और सागर को हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।

इनमें से संतोष नाम के सजायाफ्ता कैदी को आज सुबह बीदर जिले के हुमनाबाद के पास एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया गया। बीदर जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि संतोष हुमनाबाद के पास कहीं छिपा हुआ है पुलिस की टीम वहां उसे अरेस्ट करने पहुंची तो उसने अचानक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया जिसके बाद उसके घुटने के नीचे गोली मारकर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

खबरों के मुताबिक, जेल से भागने के बाद तीन में से दो कैदी पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से कलबुर्गी से हुमनाबाद गए। पुलिस ने हुमनाबाद के बाहरी इलाके में एक चेकपॉइंट बनाया था और गाड़ियों की जांच कर रही थी, जब कैदियों ने पुलिस को देखा, तो उन्होंने कथित तौर पर इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ भागने की कोशिश की जिसके बाद एनकाउंटर हुआ और एक कैदी को अरेस्ट कर लिया गया।

भारत के कई राज्यों से जेल से कैदियों के फरार होने की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, जो तस्वीरें कलबुर्गी जेल से आईं है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन तीनों ने जेल से एस्केप होने के लिए काफी तगड़ी प्लानिंग की थी। बैरक के बाथरूम की खिड़की में लगे लोहे के सरिए को काटकर उसे मोड़ दिया गया और उस गैप से निकलकर जेल की दीवार फांद कर फरार तीनों फरार हो गए। जेल के अंदर निर्माण कार्य चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, कैदियों ने कंपाउंड की दीवार पर चढ़ने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। बिजली के तारों वाली बाड़ को पार करके बाहर उतरते समय, उन्होंने नीचे कूदने और भागने के लिए टी-शर्ट और तौलिये से बनी रस्सी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि जेल से भागने की घटना सुबह मंगलवार तड़के 4 बजे से 4.30 बजे के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने भागने वालों का पता लगाने के लिए कई स्पेशल टीमें बनाई हैं। जांचकर्ताओं ने कहा कि वे कैदियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |