Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: लखनऊ इटौंजा बगहा गांव के पुरवा से 350 कांवरिया गंगाजल लाने के लिए कानपुर बिठूर हुए रवाना


  • एमएलसी,बीजेपी विधायक ने कांवरियों को किया सम्मानित, सैकड़ो ग्रामीण रहे मौजूद
  • ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप डाला से गंगाजल लेने के लिए निकले बगहा के पुरवा से कांवरिया 

लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा के इटौंजा क्षेत्र बगहा गांव के पुरवा से राजपाल यादव यात्रा प्रमुख के नेतृत्व में कावड़ यात्रा निकाली गई। इस कांवड़ यात्रा में लगभग 350 कांवरिया बिठूर के लिए रवाना हुए। एमएलसी पवन सिंह चैहान व भाजपा विधायक योगेश शुक्ला, भाजपा नेता प्रवीण सिंह चैहान, सपा युवा नेता यशवीर लोधी, अधिवक्ता क्षत्रिय चेतना परिषद के पदाधिकारी सुशील सिंह, संजय सिंह, चंद्रिका सिंह समेत कई नेताओं ने कांवड़ यात्रियों को सम्मानित कर रवाना किया। इस दौरान कावड़ यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव व बगहा प्रधान राजेश मौर्य ने की। यह कांवड़ यात्रा राजपाल यादव यात्रा प्रमुख के नेतृत्व में कानपुर स्थित बिठूर के लिए रवाना हुई। सभी कांवरिया गंगाजल लाकर बगहा पुरवा में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान भारी पीएसी बल इटौंजा पुलिस समेत कई ग्राम प्रधान, हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए कानपुर बिठूर के लिए कांवरियों को रवाना किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |