Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बनी लखपति दीदी योजना, विधायक शिव अरोरा ने 30 महिलाओं को किया सम्मानित


रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित श्लखपति दीदी योजनाश् आज ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में सिटी क्लब, रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने योजना से लाभान्वित 30 महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर लाखों महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्लखपति दीदी योजनाश् महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त अभियान बन चुकी है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्य वक्ता एवं पूर्व मेयर काशीपुर  ऊषा चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को अन्य बहनों के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम का सफल आयोजन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  विनीता सक्सेना के नेतृत्व किया गया । उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा निरंतर महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बबीता यादव, पिंकी, सीमा चावला, रीना देवी, उषा, बबली कोरंगा, राधा पांडेय, दीपा जोशी, ममता, विमला देवी, ज्योति, ज्योति मौर्य, सरिता देवी, निर्मला देवी, पुष्पा देवी, महेजबीन, कंचन, रूबी खान, गीता कश्यप, अर्चना, नीतू यादव, परमजीत कौर, ज्योति, सुनीता, चंद्रमादी दास, रश्मि, मलकीत कौर, रेशम कौर एवं निशा को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और महिला सशक्तिकरण के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ॰ विनीता सक्सेना, जिला महामंत्री प्रीतिधीर, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, रजनीरावत, अर्चना राय, कांती सक्सेना, प्रीति मल्होत्रा कार्यक्रम संयोजक गीता शर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक आंचल खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष रीनाजग्गा, निर्मला सिंह, सुषमा अग्रवाल, पिंकी चतुर्वेदी, शालिनी गोयल अनीता त्रिपाठी, गीता शर्मा कविता वर्मा, मंजू अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |