Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों की मौज


16 जुलाई 2026 की रात बुध और मंगल के बीच बनने वाला विशेष दशांक योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग 4 राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने की संभावना है। करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में नए अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ सकता है।

आज रात बनेगा दशांक योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज रात 8 बजकर 27 मिनट पर बुध और मंगल के बीच 36 डिग्री का कोण बनेगा, जिससे दशांक योग का निर्माण होगा। इसे करियर, व्यापार और नई संभावनाओं के लिहाज से शुभ माना जाता है। यह योग 19 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बुध मिथुन राशि में वक्री रहेंगे, जबकि मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसी स्थिति बुद्धि और कार्यक्षमता को मजबूत करने वाली मानी जाती है।

वृषभ राशि

मंगल के वृषभ राशि में होने से आपको विशेष लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। व्यापार में नए क्लाइंट मिलने, निवेश से जुड़े अवसर बनने और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ और गुड़ का दान लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

इस दौरान बुध अपनी ही राशि में रहेंगे। ऐसे में दशांक योग मिथुन राशि के लिए शुभ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। मीडिया, लेखन, आईटी, बैंकिंग और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। भगवान गणेश की पूजा और 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

इस योग के प्रभाव से आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत हो सकते हैं। कारोबार में नए प्रोजेक्ट मिलने और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजनाहै, तो यह समय अनुकूल रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें और तांबे का दान करना शुभ माना गया है।

कन्या राशि

यह योग आपको करियर के लिहाज से शुभ परिणाम दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। व्यापारियों को भी विस्तार के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी योजनाओं और कार्यशैली की सराहना होने से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। हरी मूंग का दान और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |