Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: सेवा पखवाड़ा में 170 लोगों ने किया प्रतिभाग, 140 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ


उत्तराखड । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित श्सेवा, सुशासन एवं समर्पणश् तथा श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बाझजरौटी, बागेश्वर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

शिविर में कुल 170 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 140 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 21 प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा पिछले पाँच वर्षों में विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।  उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |