Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतःगांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद कर रहे स्वामी प्रवक्तानंद महाराज, रामनगर जगतपुर में विकास पर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद! योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर दिया जोर


  • सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत व्यवस्था पर ग्रामीणों से लिए सुझाव

पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने गुरुवार को ग्राम रामनगर जगतपुर का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गांव की मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना, विकास कार्यों की समीक्षा की तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

ग्राम भ्रमण के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संवाद किया। उन्होंने गांव की सड़क व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने भी खुले मन से अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक के समक्ष रखे। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने और उनके सुझावों को विकास योजनाओं में शामिल करने में निहित है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में निरंतर संवाद बनाए रखते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी शक्ति होता है और इसी विश्वास के आधार पर विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य स्थानीय विकास कार्यों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के माध्यम से सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे तथा विकास कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास है और इसके लिए प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना आवश्यक है। किसी भी गांव को विकास की मुख्यधारा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना ही उनका संकल्प है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक के नियमित जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सीधे संवाद से शासन, प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होता है। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसंवाद की यह पहल क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के साथ-साथ समस्याओं के त्वरित समाधान का भी प्रभावी माध्यम बनेगी।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |