Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर की बैठक


उत्तराखड । जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की ने  गुरुवार को  कलेक्ट्रेट कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) कार्यक्रम के संबंध में बैठक ली।  बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के अंतर्गत नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य, मतदान स्थलों के पुनर्गठन तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति से राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया।

 बैठक के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटोंकृ पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कुल 242822 मतदाताओं का डेटा पुनरीक्षण किया गया है।  पुनरीक्षण के दौरान 7751 अनमैप्ड तथा 18405 अनकलेक्ट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में 2955 मृत, 1220 अनुपस्थित, 12042 शिफ्टेड तथा 1982 एक से अधिक बार दर्ज मतदाताओं की पहचान की गई है, जिस पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आलेख्य प्रकाशन के आधार पर जनपद के कुल 2,24,217 मतदाताओं में से विसंगति एवं अनमैप्ड श्रेणियों के अंतर्गत कुल 63,727 नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें पुरोला विधानसभा में 22,429 नोटिस (20,496 विसंगति, 1,933 अनमैप्ड), यमुनोत्री में 19,646 नोटिस (17,329 विसंगति, 2,317 अनमैप्ड) तथा गंगोत्री में 21,652 नोटिस (18,151 विसंगति, 3,501 अनमैप्ड) शामिल हैं। इन नोटिसों का वितरण बीएलओ (ठस्व्) के माध्यम से कराया जा रहा है तथा 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 की अवधि में समयबद्ध एवं पारदर्शी सुनवाई हेतु 32 निर्वाचकध्सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मतदान स्थलों के पुनर्गठन की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में पूर्व में 544 मतदेय स्थल थे, जिनमें 14 नए मतदेय स्थलों का सृजन (पुरोला में 9 तथा यमुनोत्री में 5) किए जाने के बाद अब कुल अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 558 हो गई है। राजनीतिक दलों द्वारा सहयोग हेतु कुल 986 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। 

बैठक में अवगत कराया गया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं नियुक्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ नोटिस वितरण व सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत होने से वंचित न रहे तथा किसी भी अयोग्य या दोहरे नाम को नियमानुसार हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करते हुए नोटिस की तामीली और सत्यापन प्रक्रिया में आम जनता को जागरूक करने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में से नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करवाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम देवानंद शर्मा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, राजनीतिक दलों में कांग्रेस सुधीर पंवार,उत्तराखंड क्रांति दल से पंकज उनियाल,बीजेपी से मनोज सिंह, बीएसपी से रमेश राज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |