Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ , अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माणध्तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 01 हेरोईन तस्कर अभिषेक सोनकर उर्फ मोनू सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी नागरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा के कब्जे से 31.52 अवैध हिरोइन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |