Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं, TVK सरकार को उखाड़ फेंके-एमके स्टालिन


DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार पर करारा प्रहाड़ किया है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा TVK सरकार उन दलों के समर्थन से चल रही है, जो कभी द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे। इसके साथ ही, स्टालिन ने संकल्प लिया कि उनकी पार्टी जल्द ही इस सरकार का अंत करेगी।

एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, जहां कई AIADMK नेता डीएमके में शामिल हुए, स्टालिन ने आरोप लगाया कि सरकार उन दलों के समर्थन पर निर्भर है, जो कभी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे और उस गठबंधन के तहत विधानसभा सीटें हासिल की थीं।

उन्होंने कहा, "मौजूदा सरकार हमारे पूर्व गठबंधन सहयोगियों की दया पर काम कर रही है। वे दल चाहते थे कि DMK की जीत हो। उनके नेताओं ने मुझे कई मौकों पर बताया था कि वे TVK में शामिल होने का इरादा रखते हैं। मैंने उनसे कहा था कि यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उस समय, मैं ऐसी स्थिति नहीं चाहता था, जिससे राज्य में राष्ट्रपति शासन या बीजेपी का शासन लागू हो जाए।"

DMK अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने अब तक सरकार को अस्थिर करने का कोई कदम इसलिए नहीं उठाया, क्योंकि वे तमिलनाडु में राजनीतिक अनिश्चितता नहीं चाहते थे। हालांकि, स्टालिन ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडरों से TVK सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करने का आह्वान किया। स्टालिन ने पूरा भरोसा जताया कि DMK जल्द ही राज्य की सत्ता में शानदार वापसी करेगी।

तमिलनाडु में इस साल हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे एतिहासिक रहे। इस चुनाव में अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसने 108 सीटें जीतीं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन को 73 सीटें (DMK- 59 सीटें, कांग्रेस- 5 सीटें, CPI- 2 सीटें, CPI-M- 2 सीटें, VCK- 2 सीटें, IUML- 2 सीटें, DMDK- 1 सीट) मिलीं

वहीं, AIADMK गठबंधन को 53 सीटों (AIADMK- 47 सीटें, PMK- 4 सीटें, BJP- 1 सीट, AMMK- 1 सीट) से संतोष करना पड़ा।

हालांकि, किसी भी एक पार्टी को बहुमत के लिए जरूरी 118 का आंकड़ा नहीं मिला। इसके बाद अन्य दलों के समर्थन से TVK की सरकार बनी और सी. जोसेफ विजय यानी थलापति विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |