Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई! आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ में दिनदहाड़े हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कई दिनों से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम यादव को आखिरकार STF ने दबोच लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कई परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि STF ने गंगाराम यादव को देर रात आलमबाग बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

दरअसल, 27 मई 2026 को राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी, जब प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदीप सिंह अपनी कार से उतरकर ऑफिस की ओर जा रहे थे। उसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल संदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज में बदमाश बेहद बेखौफ अंदाज में फायरिंग करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और पता चला कि हत्या को अंजाम देने के लिए भाड़े के शूटर बुलाए गए थे। इस मामले में थाना पीजीआई में मुकदमा संख्या 291/2026 दर्ज किया गया था। STF इससे पहले मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपी गंगाराम यादव अंबेडकरनगर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में उसने शूटरों की व्यवस्था कराने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर इस साजिश में मदद की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |