Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: बिल्ली मारकुंडी में "मेसर्स डी.एस. माइनिंग" का खनन तत्काल बंद न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी,

सोनभद्र। कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिल्ली, मारकुंडी और खरटिया में संचालित मेसर्स डी.एस. माइनिंग द्वारा नियमों की अनदेखी और जनसुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि उक्त खनन पट्टे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जनसुरक्षा संबंधी शिकायतों का परीक्षण कर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड (पूर्व प्रत्याशी, ओबरा विधानसभा 2022) ने बताया कि बीते 12 जून 2026 को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम सभा-खैरटिया में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया था। इस चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी एवं वंचित समुदायों का भारी आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि मेसर्स डी.एस. माइनिंग द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों से स्थानीय पर्यावरण और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।जिलाध्यक्ष की चेतावनी:जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने जिला प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, "यदि इस विवादित खनन कार्य को तत्काल बंद नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी स्थानीय ग्रामीणों के हक के लिए सड़कों पर उतरेगी और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होगी। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।"
इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने सचिव कमलेश,ई. जितेन्द्र पासवान, राजीव त्रिपाठी ,सेतराम केशरी, श्रीकांत मिश्रा, लल्लू राम पांडे, दिनेश यादव सभी नेताओं ने एक स्वर में जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करने और खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |