Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मंगलवार को डॉ०रमेश कुमार मिश्रा ने सोनभद्र के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यालय के बाबू पूणदु उपाध्याय ने नए सीएमओ को कार्यभार ग्रहण करवाए।

सोनभद्र। मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग का नया नेतृत्व मिला। नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ औपचारिक परिचय कर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और मरीजों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। इस मौके पर डॉ प्रेम नाथ,डॉ जीएस यादव,डॉ कीर्ति आजाद बिंद,डॉ सुमन,डॉ सूबेदार,डीएमओ,पिके सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |