वीडियो सामने आने के बाद उक्त राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने की संस्तुति डीएम को भेजा गया।
राजस्व निरीक्षक अखिलेश शुक्ला तहसील के एक कक्ष में एक काश्तकार से उसके जमीन संबंधी कार्य के लिए रुपये लेकर गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आरोपों को गंभीर मानते हुए राजस्व निरीक्षक को निलंबित किए जाने हेतु जिलाधिकारी को संस्तुति भेज दी गई है।
इतनी इतनी कार्यवाही हो रही है लेकिन कर्मचारी मानने को नही तैयार है एंट्री करप्शन या अन्य लोगो द्वारा वीडियो बना लिया जाता उसके बाद भी कर्मचारी अपने आदत से बाज नही आ रहे हैं।
