लखनऊः आशियाना में बंद प्लॉट से स्टील का मेन गेट चोरी, केस दर्ज
June 05, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में बीते चार दिन पूर्व चोरों ने एक बंद प्लॉट से स्टील का मेन गेट पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। जिसकी जानकारी होने पर प्लॉट स्वामिनी ने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर-के निवासी सीमा अग्रवाल के अनुसार उनका एक प्लॉट रतनखंड, शारदा नगर में स्थित है, जिसके चारों ओर उन्होंने चारदीवारी बना रखी है और प्रवेश द्वार पर स्टील का मुख्य गेट लगा था जिसके देखरेख के लिए एक केयरटेकर रखा था। लेकिन 28 मई की सुबह केयरटेकर ने फोन कर सूचना दी कि प्लॉट का मुख्य गेट रात में चोरी हो गया है। मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने पर केयरटेकर ने बताया कि पिछली रात करीब 10रू30 बजे उसने दो संदिग्ध व्यक्तियों को प्लॉट के पास देखा था। वहीं पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर वही दोनों व्यक्ति संपत्ति के आसपास घूमते नजर आए हैं। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद गुरुवार को केस दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)