Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: 108 कलश शोभा यात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ हनुमंत कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारम्भ।

करमा। सरौली ग्राम पंचायत मे स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण मे 108 कलश शोभा यात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ हनुमंत कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारम्भ हुआ। जिसमे 108 कन्याओं ने विधि विधान से कलश की पूजा अर्चना की फिर अतरौली राजा डीहबाबा मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गईं । जो अतरौली राजा गाँव का भ्रमण करते हुए सरौली गोस्वामीनगर शंकर भगवान के स्थान से होते हुए काली माता धाम से होते हुए सरौली डीहबाबा मंदिर प्रागण पर आकर कलश शोभा यात्रा का विश्राम होगा।शोभा यात्रा मे बड़ी संख्या मे महिलाए और युवक हाथ मे पताका लिए और सीताराम हनुमान का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था मे शामिल वालिंटियर भी साथ चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा मे पुष्प का वर्षा किया जा रहा था। जिसमे कथा वाचक के रूप मे पं0 आदर्श कृष्ण शास्त्री जी पठाधिश्वर सीधेश्वर धाम सरकार सतना मध्यप्रदेश है।पारायण व्यास श्री श्यामबली पाठक यज्ञ प्रबंधक एवं मंच संचालक आचार्य पं मनोज कुमार दीक्षित रहे यज्ञाचार्य के रूप मे आचार्य राजन पाण्डेय, आलोक तिवारी, अभिषेक पाठक रहे शिवम शुक्ला,दीपक पाण्डेय इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप मे प्रेमनाथ उपाध्याय मिलेट्री रहे इस मौके पर मनीष पाण्डेय दीपेंद्र सिंह प्रफुल्ल आलोक मिश्रा विमलेश गिरी मनीष गिरी राजेश पटेल हीरालाल यादव, अशोक पटेल गोपाल यादव,सहित सैंकड़ो श्रद्धालु सम्मिलित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |