सोनभद्र। पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। चोपन थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस और एसओजी टीम को यह बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त दो कारें, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान सामने से दो फोर वीलर कर इनोवा व शिफ्ट आती हुई दिखाई थी जब पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से पांच बोरियों में भारा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
!doctype>
