Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

केरल से आगे बढ़ा मानसून, जानिए दिल्ली-NCR और UP में कब आएगा


उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का पारा 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। अब सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब ये मानसून आगे के राज्यों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 25 से 30 जून के मानसून के आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में ये मानसून 20 से 25 जून के बीच आ सकता है।

मानसून के आने के बाद ही दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पड़ोसी एनसीआर शहरों में 25 से 30 जून के बीच ही बारिश का अनुमान जताया गया है।

मानसून के पूर्वानुमान के अनुसार, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भी दिल्ली-एनसीआर के साथ ही आंशिक रूप से बारिश हो सकती है।

पिछले साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून को दिल्ली में पहुंचा था, जो 1961-2019 के औसत के आधार पर इसकी सामान्य शुरुआत की तारीख 27 जून से दो दिन बाद था। इस बार दिल्ली-एनसीआर में ये मानसून समय से ही आने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार केरल में 4 जून को मानसून पहुंचा, जो इसकी सामान्य शुरुआत की तारीख 1 जून से तीन दिन बाद और आईएमडी के 26 मई के पहले के पूर्वानुमान से लगभग एक सप्ताह पीछे थी। हालांकि, इसके बाद यह तेजी से आगे बढ़ा और 5 जून तक पश्चिमी तट के बड़े हिस्से को गोवा तक कवर कर लिया , फिर 6 जून को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |