Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

MP ले जाकर कराया धर्मांतरण और जबरन निकाह! नागपुर की महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग, 2 गिरफ्तार


नागपुर के सोनेगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने, अश्विल वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसके बाद धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार किया है, जबकि तामिया मध्य प्रदेश निवासी हजरत मौलाना फरार है। मौलाना की तलाश में नागपुर पुलिस तामिया पहुंची हुई है।

पीड़िता का पति सेना में कार्यरत है। वह किसी दूसरे शहर में तैनात है। पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क कर नागपुर के होटल में बुलाया था। फरियादी ने पुलिस थाने में कहा कि आरोपी ने नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया, बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए।

सोने गांव थाने के पुलिस निरीक्षक राहुल तसरे ने बताया कि 13 जून को महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। इसके तहत एफआईआर दर्ज की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरे की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने महाराष्ट्र अंध श्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस आरोपी को सहायता करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एवं पूरी तहकीकात शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महीला बचपन से एक दूसरे को जानते थे। एक ही गांव के पड़ोसी थे। 2024 में लड़की की शादी हुई, शादी के बाद इंस्टाग्राम पर फिर से दोनों की मुलाकात हुई। फरियादी प्रॉपर्टी डीलिंग के काम करती थी। ऐसा आरोपी को पता था और आरोपी ने उसे फोन किया कि एक प्रॉपर्टी डीलिंग की मीटिंग करनी है। उसके बहाने उसे एक होटल में बुलाया। उसके बाद उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

थाने के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने अपनी फरियाद में बताया है। साथ ही एक वीडियो भी महिला ने पुलिस को दिया है। मुख्य आरोपी उस पर ब्लैक मैजिक काला जादू की तरह कुछ कर रहा है। उसका मोबाइल और वीडियो जप्त कर लिया।

छिंदवाड़ा के एक जगह गए थे। तामिया नाम की जगह पर गए थे। मुस्लिम रीति रिवाज के तहत कलमा वहां पर उसके ऊपर पढ़ गया और वहीं पर उसके साथ वहां पर निकाह कराया गया। पिड़िता का कहना है कि निकाह के लिए उसकी सहमति नहीं थी। ऐसा पीड़िता ने कहा और इसकी तहकीकात की जा रही है।

तामिया नामक गांव में पुलिस ने नागपुर से टीम भेजी है। वहां पर क्या चल रहा है। कैसे चल रहा है। उसकी भी पुलिस तहकीकात कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह तामिया गई वहां पर एक मौलाना भी थे, जिन्होंने कलमा पढ़ाया और धर्मांतरण और विवाह निकाह के बाद उसे बीफ भी खिलाया गया, जब उसने कहा कि वह नॉनवेज खाती है लेकिन इसका स्वाद अलग है तो, मुख्य आरोपी ने बताया कि यह बीफ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |