Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाड़ी चलाते समय फोन पर देख रहे थे IPL का फाइनल, तभी कुएं में जा गिरी थार, 1 की मौत


देश में क्रिकेट और आईपीएल का खुमार हमेशा जोरों पर रहता है है। इसके चलते किसी की जान चली जाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा होगा। तेलंगाना में लापरवाही से गाड़ी चलाते समय फोन पर IPL देखने की वजह से एक युवक की जान चली गई।

तेलंगाना के जगतियाल ग्रामीण मंडल के मोरापेल्ली में एक भयानक दुर्घटना हुई। जहां निवेश, अश्विन और अरुण नाम के तीन युवक एक 'थार' गाड़ी में सफर कर रहे थे। साथ ही अपने मोबाइल फोन पर IPL का फाइनल मैच देख रहे थे।

इसी दौरान, गाड़ी चला रहा युवक सड़क पर देखना ही भूल गया। नतीजतन रात के अंधेरे में गाड़ी अपना रास्ता भटक गई और पास के ही एक कुएं में जा गिरी। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

जगतियाल का रहने वाला अरुण, जो गाड़ी चला रहा था। वह कुएं में डूब गया और उसकी मौत हो गई। निवेश और अश्विन घायल हो गए। उनका अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अरुण के शव और गाड़ी को बाहर निकालने के लिए दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कुएं में गिरी थार को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि कार चलाते समय युवक कहीं शराब के नशे में तो नहीं थे।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि कार चलाते समय युवक कहीं शराब के नशे में तो नहीं थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |