Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, 6 जून को प्रदर्शन


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार (1 जून) को घोषणा की कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे और इस तरह ये दीपके की भारत की पहली यात्रा होगी.

परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को लेकर वो मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर हैं. जब से उन्होंने इस सटीरिकल (व्यंग्यात्मक) राजनीतिक संगठन की शुरुआत की है, तब से लाखों की संख्या में लोग उनके साथ जुड़े हैं. वर्तमान में अमेरिका में रह रहे दीपके ने ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें. अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी.’’ दीपके ने समर्थकों से 6 जून को हवाई अड्डे पर उनसे मिलने की अपील भी की है.

सीजेपी के फाउंडर दिपके ने कहा, ‘‘मैंने फैसला किया है कि मैं शनिवार 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचूंगा. कृपया हवाई अड्डे पर मुझसे मिलें और हम सब मिलकर संसद मार्ग थाने जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे.’’ वीडियो में दीपके ने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को चिंतित कर दिय है.

अभिजीत दिपके ने केंद्र की मोदी सरकार से जवाबदेही की मांग भी की है. दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से एक युवा केंद्रित सोशल मीडिया आंदोलन की शुरुआत की है जिसने अपने अस्तित्व में आने के साथ ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और कई सार्वजनिक हस्तियों ने इसका समर्थन भी किया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |