Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: शिक्षक-स्नातक चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा, हर वोटर तक पहुंचेगा संगठन -गोकुल मौर्य


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधान परिषद सदस्य एवं चुनाव के ब्रज क्षेत्र संयोजक महाराज सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की तथा संचालन जिला महामंत्री महादेव गाईन ने किया।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह को चुनाव का संयोजक तथा पूर्व जिला महामंत्री दिनेश पटेल को सह-संयोजक बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि जनपद पीलीभीत में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 3500 मतदाता हैं और भाजपा संगठन प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर संपर्क अभियान चलाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता जनपद के सभी 11 मतदान केंद्रों पर मजबूती से कार्य करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को भारी मतों से विजयी बनाने का कार्य करेंगे।

मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ष्न खाऊंगा, न खाने दूंगाष् के संकल्प को आधार बनाकर कार्य किया। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार की वसूली होती थी, जिसे वर्तमान सरकार ने पूरी तरह समाप्त करने का कार्य किया है।

मुख्य वक्ता महाराज सिंह ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ स्तर तक फैला भाजपा का नेटवर्क चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महाविद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, अतिंदर पाल सिंह, नमन प्रताप राजपूत, आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मान सिंह राठौर, मनोज गुप्ता, सत्यपाल वर्मा, ऋचा सिंह पटेल, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, पंकज तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह, रेनू राज, अमित कुशवाहा, विकास पाल सिंह, अभिमन्यु गंगवार, हरिओम शर्मा, अभिनीत पाण्डेय, पुष्पा शुक्ला, दीपक सोनकर, पंकज प्रजापति, विजय सरकार, रामचरण लाल राठौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11 बूथों पर विशेष रणनीति, 3500 मतदाताओं तक पहुंचेगा भाजपा का संपर्क अभियान

बैठक में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |