Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, करतूतें सीसीटीवी कैमरे में कैद


आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली इलाके चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पार कर दी। वहीं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूतें कैद हो गई है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित  लाला खेड़ा पुलिया नंबर 4, अलीनगर सुनहरा निवासी प्रियांशु यादव पुत्र राम शंकर यादव ने बताया बीते 27 मई की दोपहर उनकी बाइक संख्या यूपी 32 एम जेड 1768 घर के बाहर खड़ी थी। उनके पिता किसी कार्य से बाइक लेकर गए थे, जिसके बाद बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया है। वहीं पीड़ित का कहना था उसके खोजबीन के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज आधार पर चोरों की तलाश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |