आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित पराग चैराहा के पास सुलभ शौचालय में कार्यरत मिथुन धानुक ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 30 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कुछ युवक शौचालय पहुंचे। निर्धारित शुल्क मांगने पर उनका विवाद हो गया और वे बिना पैसे दिए चले गए।
आरोप है कि उसी दिन रात करीब 9.30 बजे 7-8 लोग सुनियोजित तरीके से दोबारा पहुंचे और मिथुन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दबंगई दिखाते हुए कहा कि वे किसी को पैसे नहीं देते और मुफ्त में सामान लेते हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मिथुन के पिता और राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घायल मिथुन को उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल परीक्षण में उसके सिर में गंभीर चोटें पाई गईं। पीड़ित का आरोप है किप्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी मिलने पर हमलावरों की पहचान सचिन शर्मा निवासी एलडीए डी-1 कॉलोनी तथा रंजीत निवासी किला क्षेत्र सहित अन्य साथियों के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)