लखनऊ: किरायदार युवती ने फंदे से लटक गवाई जान, नहीं हो सकी पहचान
June 03, 2026
आलमबाग। आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित चंदर नगर में तीसरे तल पर अपने मित्र संग किराये पर रहने वाली युवती ने घर में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा जान गंवा दी । मंगलवार शाम बदबू आने पर मकान मालिक राहुल अरोड़ा ने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय आलमबाग पुलिस ने दरवाजा तोड मृतका के शव को फंदे से उतार अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस दौरान मृतक का की पहचान नहीं हो सकी। आलमबाग थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया 25 वर्षीय युवती आलमबाग के चंदर नगर में राहुल अरोड़ा के मकान के तीसरे तल पर बने कमरे में अपने मित्र बाबू कुशवाहा निवासी जालोन के संग पिछले दो माह से रह रही थी। मृतका का साथी फरार है।फोन नंबर के आधार पर उक्त युवक की तलाश की जा रही है।
.jpg)