Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सरोजनीनगर के रहिमाबाद में 18.75 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि कराई गई अतिक्रमणमुक्त


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशों पर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरोजनीनगर तहसील के ग्राम रहिमाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

अभियान के दौरान खसरा संख्या 1279, 1286, 1385, 958, 959 एवं 960 से संबंधित कुल 1.250 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।जांच में पाया गया कि ग्राम रहिमाबाद की कई सरकारी भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में वृक्षारोपण, कब्रिस्तान एवं श्मशान भूमि के रूप में दर्ज हैं, उन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर अस्थायी बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से मौके पर पहुंचकर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपये है।

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर अंकित शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय द्वारा गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |