प्रतापगढः स्प्लेंडर व बुलेट की जोरदार टक्कर में भट्ठा संचालक घायल, साली की हुई मौत
June 04, 2026
कोहंडौर/प्रतापगढ़। इस भागमभाग जीवन में कब किसके साथ, क्या हो जाय किसी को कुछ पता नहीं रहता। आइए आपको एक गंभीर दुर्घटना की खबर बताते हैं कि जनपद में कोहड़ौर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज- अयोध्या हाईवे पर बुधवार शाम साढ़े तीन बजे थाना क्षेत्र के शंकरपुर ( भांटी ) निवासी विद्याशंकर दुबे (50 वर्ष ) पुत्र स्व०राम देव दुबे मोटरसाइकिल से कोहंडौर बाजार जा रहे थे।हाइवे पर करिस्ता गाँव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भट्ठा मालिक विद्या शंकर दुबे बाईक सहित हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी साली सुल्तानपुर, कामतागंज दोमुंहा निवासी रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद बुलेट सवार प्रखर शर्मा जो अपने घर सुल्तानपुर जा रहा था वह भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोंगो व पुलिस ने घायल भट्टा मालिक व उनकी साली को मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ भेजा।घायल बुलेट सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर भेजा गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने विद्याशंकर की साली को मृत घोषित कर दिया।गतवर्ष इनके पति की भी मृत्यु हो चुकी है। जबकि विद्या दुबे की हालत संतोषजनक व खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं बुलेट सवार युवक का भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
.jpg)