Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः उमस भरी गर्मी में सार्वजनिक स्थलों पर आदि श्री फाउंडेशन रखवा रही है मटका


प्रतापगढ़/बाबागंज। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आदि श्री फाउंडेशन ने सराहनीय पहल शुरू की है। संस्था द्वारा सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पानी के घड़े स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

गुरुवार को फाउंडेशन के संस्थापक एवं बैरागीपुर निवासी प्रभाकर मिश्र के नेतृत्व में सीओ सदर कार्यालय तथा जेठवारा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों, फरियादियों और अन्य आगंतुकों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करते हुए मटके रखवाए गए। भीषण गर्मी में इस पहल को लोगों ने काफी सराहा।

संस्था के संस्थापक प्रभाकर मिश्र ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना फाउंडेशन का उद्देश्य है। इसी क्रम में आगे भी विभिन्न स्थानों पर घड़े स्थापित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व आदि श्री फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां नायर देवी धाम में भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए पानी के घड़े रखवाए गए थे, जिससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को शीतल जल उपलब्ध हो सके।

सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में प्यासे लोगों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास न केवल मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |