लखनऊः मानसिक रूप से बीमार लापता बुजुर्ग महिला तालाब के पास मिला शव! एक दिन पहले ही बेटे ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, तड़के सुबह मिला शव
June 01, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत चक बनकट गांव निवासी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां जो की मानसी रूप से बीमार थी उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार तड़के सुबह जब बेटे ने बुजुर्ग में को ढूंढना शुरू किया, तो गांव के ही तालाब के पास में लापता वृद्ध बुजुर्ग महिला का शव तालाब में पड़ा मिला। बेटे ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी महिगवां थाना पर दर्ज कराई थी। सुबह 6 बजे चक बनकट गांव की 77 वर्षीय अन्नपूर्णा का शव घर के पास तालाब में पड़ा मिला। जोकि मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
